इकौना में एनसीसी कैडेट्स को जानकारी देते प्रशिक्षक
श्रावस्ती। अशोक कुमार बनवारी देवी डिग्री कॉलेज में चल रहे 10 दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण के तहत मंगलवार को कैडेट्स को प्राकृतिक व मानव निर्मित आपदाओं से बचाव की जानकारी दी गई। कर्नल अनुराग गंजवार की अध्यक्षता में प्राथमिक इलाज और सावधानियों के बारे में बताया गया। ट्रैकिंग शिविर में सूबेदार मेजर विनय घोष ने सेना भर्तियों में वरीयता की जानकारी दी और शस्त्रों के संचालन का प्रशिक्षण दिया। इसमें गोंडा, बलरामपुर, बहराइच व श्रावस्ती के 550 कैडेट्स शामिल हुए। इस दौरान एडीएम अधिकारी गौरव तिवारी, ट्रैकिंग जेसीओ सुविक गुरुंग व विष्णु प्रताप सैनी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।