फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: एनसीसी कैडेटों ने जाना तपोस्थली का इतिहास

Wed, 07 Oct 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 बौद्ध तपोस्थली में भ्रमण के दौरान मौजूद एनसीसी कैडेट
विज्ञापन
कटरा। अशोक कुमार बनवारी देवी महाविद्यालय सिरसिया में 51वीं यूपी एनसीसी बटालियन की ओर से ऑल इंडिया ट्रैकिंग शिविर आयोजित किया जा रहा है। मंगलवार को शिविर के तहत जम्मू-कश्मीर और लेह-लद्दाख के कैडेटों को श्रावस्ती भ्रमण कराया गया। महामांकोल धम्मा लैंड में डॉ. वांगकोड सिंधी पॉल ने कैडेटों को सिटिंग, वॉकिंग और स्टैंडिंग मेडिटेशन का अभ्यास कराया। उन्होंने श्रावस्ती को पवित्र तीर्थ बताते हुए भगवान बुद्ध के यहां 25 वर्ष रहने की जानकारी दी और ध्यान के लिए प्रेरित किया। कैडेटों व शिक्षकों को कंबल तथा बरगद का पौधा भेंट किया गया। कैडेटों ने गंध कुटी, शिवली स्तूप, कौशाम कुटी, संघाराम बुद्ध विहार, सभा मंडप, सूर्यकुंड, बौद्ध सांस्कृतिक महासभा और जैन मंदिर की जानकारी ली। एसएम एनसीसी विनय घोष समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें