महामांकोल में ध्यान का अभ्यास करते एनसीसी कैडेट्स व शिक्षक
कटरा। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती रविवार को दिल्ली के विभिन्न जिलों से आए एनसीसी कैडेट्स के 102 सदस्यीय दल से गुलजार रही। 51वीं यूपी एनसीसी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर अनुराग गंजवार के नेतृत्व में दल ने ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कर जानकारी ली। कैडेट्स ने महामांकोल बुद्ध विहार में डॉ. वांग कोड सिंधी पॉल के मार्गदर्शन में सिटिंग, वॉकिंग और स्टैंडिंग मेडिटेशन किया। उन्होंने कहा कि एकाग्र मन से ध्यान करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने कैडेट्स व शिक्षकों को कंबल और बनयान ट्री वितरित किए। अनुराग गंजवार ने बताया कि भ्रमण का उद्देश्य ऐतिहासिक-धार्मिक स्थलों से परिचित कराना है। कैडेट्स ने गंध कुटी, शिवली स्तूप, कौशाम कुटी, संघाराम बुद्ध विहार, सभा मंडप, सूर्यकुंड व जैन मंदिर भी देखा।