क्तदान शिविर में रक्तदान करते एनसीसी कैडेट्स।
श्रावस्ती। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग की पहल पर बुधवार शाम सिरसिया स्थित बनवारी देवी अशोक स्मारक महाविद्यालय में रेडक्रॉस सोसाइटी ने रक्तदान शिविर लगाया। 51वीं यूपी बटालियन के 23 एनसीसी कैडेट्स ने 23 यूनिट रक्तदान किया, जबकि 12 कैडेट्स कम उम्र के कारण रक्तदान नहीं कर सके। सचिव अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि यह जिले का इस वर्ष का दूसरा शिविर था, जिसमें सर्वाधिक रक्तदान हुआ। ब्लड बैंक काउंसिलर प्रियंका शुक्ला ने कहा कि शिविर से 23 नए रक्तदाता मिले। इसमें सात राज्यों के कैडेट शामिल हुए। शिविर में सैन्य अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।