फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बाल संसद में नयन बने प्रधानमंत्री

Thu, 24 Sep 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। हरिहरपुररानी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गुलरा बंजारा में बृहस्पतिवार को बाल संसद का चुनाव हुआ। प्रधानमंत्री पद पर नयन तिवारी ने 68 मत पाकर जीत दर्ज की। उनकी प्रतिद्वंद्वी सुमन को 52 मत मिले। खेल मंत्री पद पर सुधीर कुमार 67 मत पाकर विजयी रहे, जबकि मसूद अहमद को 51 मत मिले। स्वच्छता मंत्री पद पर डिंपल सिद्धार्थ ने 60 मत पाकर जीत हासिल की। इशांत तिवारी को 43 मत मिले। शिक्षा मंत्री पद पर पुष्पा और स्वास्थ्य मंत्री पद पर संध्या निर्वाचित हुईं। विजयी विद्यार्थियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें प्रमाणपत्र दिए गए और माला पहनाकर उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान संतोष कुमार, एआरपी रईस अहमद, राजेश कुमार गुप्ता, प्रवीण सिंह, अनिल कुमार यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें