कटरा। सिरसिया स्थित अशोक कुमार बनवारी देवी महाविद्यालय में आयोजित ऑल इंडिया ट्रैकिंग शिविर के तहत 51वीं यूपी बटालियन के एनसीसी कैडेटों ने सोमवार को श्रावस्ती का शैक्षिक भ्रमण किया। सूबेदार नंद सिंह की अध्यक्षता में बिहार और झारखंड के कैडेटों ने ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी प्राप्त की। महामांकोल धम्मा लैंड में डॉ. वांगकोड सिंधी पॉल के मार्गदर्शन में कैडेटों ने ध्यान किया। उन्होंने ध्यान के महत्व के बारे में बताया। सूबेदार नंद सिंह ने श्रावस्ती की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराया। भ्रमण के अंत में कैडेटों और शिक्षकों को कंबल व बरगद के पौधे वितरित कर पौधरोपण का संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर अखिलेश कुमार, संजय विश्वकर्मा, दशरथ सिंह, हवलदार शेर सिंह, डॉ. बी गुप्ता और शिव प्रताप कश्यप सहित अन्य मौजूद रहे।