फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 25 जनवरी को मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस

Mon, 22 Jan 2024 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में 25 जनवरी को 14 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान नव मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ भी दिलाई जाएगी। साथ ही उन्हें मतदाता पहचान पत्र का वितरण भी किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम कृतिका शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम को व्यवस्थित पूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया गया है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। सुबह 11:00 बजे भारत निर्वाचन आयोग व मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से तैयार किए गए मतदाता जागरूकता गीत को प्रस्तुत किया जाएगा। सुबह 11:15 बजे मतदाता जागरूकता परेड व रूट मार्च निकाला जाएगा।
दोपहर 12:00 बजे जूनियर हाईस्कूल भिनगा में कार्यक्रम आयोजित होगा। जहां बच्चे स्वागत गीत प्रस्तुत करेंगे। यहां मौजूद सभी मतदाताओं को शपथ दिलाई जाएगी। 12:30 बजे सौ वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं को सम्मानित करने के साथ ही नए मतदाताओं को मतदाता फोटो पहचान पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके साथ ह बेहतर कार्य करने वाले बीएलओ को भी सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान जूनियर हाईस्कूल भिनगा में मतदाता जगरूकता दौड़, रंगोली कार्यक्रम, विद्यालयों में स्लोगन राइटिंग, निबंध लेखन, नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें