फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 12 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन करेगा। इसकी तैयारी के लिए बृहस्पतिवार को एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एससी एसटी अवनीश गौतम ने की। उन्होंने बताया कि अधिक मामले सुलह समझौते से निपटाए जाएंगे। लोक अदालत दीवानी न्यायालय परिसर सहित जिले के सभी न्यायालयों में लगेगी। संबंधित व्यक्तियों को व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए। प्राधिकरण की सचिव अनुप्रिया ने बैंक अधिकारियों को नोटिस तामील कराने को कहा। इस मौके पर मुख्य प्रबंधक एसबीआई बैंक विमल चौधरी, प्रबंधक यूपीजीबी बैंक सौरभ पराशर, प्रबंधक पीएनबी दीपक कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें