श्रावस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ विषय पर नाट्य मंचन किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा ने बताया कि नाटक में गुजरात के मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक की यात्रा को अभिनय और संगीत के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रस्तुतियों में सेवा, समर्पण, राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण से जुड़े प्रसंगों को दर्शाया जाएगा। अभियान के तहत श्रावस्ती के प्रत्येक मंडल में दो से तीन प्रमुख स्थानों पर नुक्कड़ नाटक होंगे। स्कूलों, कॉलेजों और पंचायतों में भी प्रस्तुतियों के माध्यम से जनसंवाद किया जाएगा।