कटरा (श्रावस्ती)। महामाया राजकीय महाविद्यालय खरगौरा बस्ती कटरा में चल रहे दो दिवसीय क्रीड़ा महोत्सव शनिवार को समाप्त हो गया। प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में क्षमा शुक्ला व बालक वर्ग में राजा भैया ओवरऑल चैंपियन रहे। महामाया राजकीय महाविद्यालय खरगौरा बस्ती कटरा में चल रहे दो दिवसीय क्रीड़ा महोत्सव के समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में
प्रतियोगिता के अंतिम दिन बालक वर्ग के 400 मीटर दौड़ में राजा भैया प्रथम, निर्मल शुक्ला द्वितीय, अमृत लाल यादव तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में राजा भैया प्रथम, कमल किशोर द्वितीय व राजन द्विवेदी तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक में हरि शंकर यादव प्रथम, अमित पटेल द्वितीय व मोहमद आलम तृतीय स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग के 400 मीटर दौड़ में क्षमा शुक्ला प्रथम, रागिनी सिंह द्वितीय व काजल गौतम तृतीय स्थान पर रहीं। ऊंची कूद में शालू देवी प्रथम, सरिता देवी द्वितीय व नीलू द्विवेदी तृतीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद में क्षमा शुक्ला प्रथम, मनीषा द्वितीय व नीलू तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में राजा भैया और बालिका वर्ग में क्षमा शुक्ला को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया। गिरीश कुमार व जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी चमन लाल ने गोल्ड मेडल व चैंपियन शील्ड देकर सम्मानित किया।
अन्य प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार गुप्ता व शिक्षकों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर महाविद्यालय के डाॅ. दिलीप कुमार, डाॅ. उपेंद्र कुमार सोनी, डाॅ. आशुतोष मिश्र, प्रो. दुर्गा प्रसाद सिंह, प्रवक्ता शैलजा सहित सभी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।