फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: मंदिर की चारदीवारी को लेकर दो समुदाय आमने-सामने

Sun, 05 Feb 2023 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा(बहराइच)। नगर पालिका क्षेत्र के इमामगंज रोड स्थित वाल्मीकि मंदिर की बाउंड्री निर्माण को लेकर रविवार को दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए और विवाद बढ़ने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों समुदायों के लोगों को कोतवाली ले गई। कोतवाली में नायब तहसीलदार व ईओ नगर पालिका को बुलाकर अभिलेखों में दो पक्षों की जमीन का मिलान करवा कर मामले को शांत करवाया गया। एहतियात के तौर पर मौके पर फोर्स तैनात कर दी गई है। नानपारा नगर क्षेत्र के इमामगंज रोड स्थित वाल्मीकि मंदिर परिसर में परिषद की जमीन पर समिति द्वारा बाउंड्रीवाल का निर्माण करवाया जा रहा था। इस पर रविवार को दूसरे समुदाय के कादिर ने आपत्ति जताई और निर्माण वाली भूमि पर अभिलेखों में अपना मालिकाना हक बताया। साथ ही भूमि पर स्टे की बात कही। गहमागहमी के बीच दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए और विवाद की स्थिति बन गयी।
विज्ञापन

प्रकरण की जानकारी होने पर नानपारा कोतवाल हेमंत कुमार गौड़ दलबल के साथ पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाबुझा कर थाने ले आए। वहीं थाने पर ईओ नगर पालिका रेनू यादव व नायब तहसीलदार हबीब उर रहमान भी मौजूद रहे। नायब तहसीलदार हबीब उर रहमान ने बताया कि राजस्व व नगर पालिका के अभिलेख मंगवाकर दोनों पक्षों को दिखाए गए और उनकी भ्रांतियों को दूर कर दिया गया है। गाटा संख्या को न समझ पाने के चलते दोनों पक्षों में असहमति बनी थी। बाउंड्रीवाल का निर्माण जारी है। कोतवाल हेमंत कुमार ने बताया कि प्रकरण का शांति पूर्ण तरीके से निपटारा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें