फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: पीआरवी टीम पर हमला, सिपाही व होमगार्ड जख्मी

Fri, 03 Feb 2023 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नगर कोतवाली नगर क्षेत्र के ब्राह्मणीपुरा मोहल्ला में बृहस्पतिवार रात पीआरवी से पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान अज्ञात दबंगों ने वाहन पर हमला कर दिया जिसमें सिपाही और होमगार्ड घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में मारपीट और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है बृहस्पतिवार रात पीआरवी बाइक से सिपाही अभिवीर सिंह और होमगार्ड जुबैर अहमद गश्त पर निकले थे। ब्राह्मणीपुरा मोहल्ले में दो युवक दौड़ते दिखे। अभिवीर व जुबैर ने दोनों को रोका और पूछताछ शुरू कर दी। इस पर दोनों हमलावर हो गए। ईंट से बाइक और वायरलेस सिस्टम तोड़ दिया। अभिवीर व जुबैर को भी जख्मी कर दिया। इसके बाद फरार हो गए। सूचना पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने अभिवीर व जुबैर को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जुबैर को कम चोट होने के चलते प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया। अभिवीर को ज्यादा चोटें आईं इसलिए चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर लिया। सीओ सिटी राजीव सिसौदिया ने बताया कि मारपीट और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपी मोहित शुक्ला पर पहले से मुकदमा दर्ज है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें