फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: क्राइम ब्रांच के साथ एसपी ने की बैठक

Fri, 03 Feb 2023 09:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। ऑपरेशन धरपकड़ के तहत गुरुवार को एसपी प्राची सिंह ने क्राइम ब्रांच, स्वाॅट व सर्विलांस टीम के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान एसपी ने संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त अपराधी, मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ लंबे समय से फरार चल रहे वांछितों की गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हाल ही में मल्हीपुर थाने में एक अज्ञात महिला का शव बरामद होने के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया था। जिसका खुलासा करने के लिए क्राइम ब्रांच व स्वाॅट टीम को आवश्यक निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें