फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: प्रेरणादायक है प्रधानमंत्री के मन की बात

Mon, 30 Jan 2023 02:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। बूथ स्तर पर रविवार को भाजपा पदाधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी। जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र कटरा बूथ पर मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सदैव सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास को ही मूलमंत्र माना है। प्रधानमंत्री के मन की बात प्रेरणादायक और नई ऊर्जा प्रदान करने वाली है। भाजपा जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा ने मल्हीपुर बूथ पर मन की बात कार्यक्रम सुना। इस मौके पर शंकर दयाल पांडे, अवधेश पांडे, संजय कैराती पटेल, दिवाकर शुक्ला, रमन सिंह, पुरुषोत्तम कौशल, अरुण पांडे आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें