फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: ऑटो व टेंपो चालकों को दिए सड़क सुरक्षा के टिप्स

Mon, 23 Jan 2023 05:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सड़क सुरक्षा माह के तहत शनिवार को एआरटीओ कार्यालय भिनगा में ऑटो व टेंपो चालकों की बैठक हुई। इसमें चालकों को सड़क सुरक्षा के टिप्स दिए गए।
विज्ञापन

बैठक में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विनीत कुमार मिश्र ने कहा कि यातायात नियमों का सदैव पालन करना चाहिए। शराब पीकर वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग बिल्कुल न करें। उच्च मानक वाले हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। वाहन सदैव निर्धारित गति से निर्धारित पटरी पर ही चलाएं। इस दौरान पांच ई-रिक्शा का चालान भी किया गया। बगैर पंजीयन संचालित दो ई-रिक्शा को सीज भी किया गया। इस दौरान प्रभारी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) व यात्री कर अधिकारी रणवीर सिंह चैहान, संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) भीमसेन, वरिष्ठ सहायक सचिन शुक्ला सहित अन्य अधिकारी व वाहन चालक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें