फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए उड़नदस्ता तैनात

Sat, 21 Jan 2023 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए उड़नदस्ता की तैनाती की गई है। इसके साथ ही चुनाव कार्यक्रम में जिलाधिकारी व सहायक रिटर्निंग ऑफिसर ने चुनाव को पारदर्शी कराने के लिए संबंधितों को निर्देश दिया है।
विज्ञापन



डीएम व सहायक रिटर्निंग आफिसर नेहा प्रकाश ने बताया कि शिक्षक एमएलसी चुनाव को सकुशल संपन्न कराने व आदर्श चुनाव आचार संहिता का अनुपालन कराने के लिए उड़नदस्ता टीम का गठन किया गया है। इसमें तहसील भिनगा के लिए खंड विकास अधिकारी हरिहरपुररानी जय प्रकाश एवं प्रभारी निरीक्षक भिनगा जितेन्द्र कुमार सिंह को नामित किया गया है।

वहीं तहसील इकौना के लिए खंड विकास अधिकारी इकौना जितेंद्र नाथ दुबे एवं प्रभारी निरीक्षक इकौना संतोष तिवारी को नामित किया गया है। तहसील जमुनहा के लिए खंड विकास अधिकारी जमुनहा सरयू प्रसाद सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर हर्षवर्धन सिंह को नामित किया गया है। नामित अधिकारी इस कार्य में अपने वाहनों का ही प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

इन्सेट
त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव कार्यक्रम घोषित
डीएम ने बताया कि सदस्य क्षेत्र पंचायत का एक पद (अनुसूचित जाति महिला) का जमुनहा के वार्ड संख्या 80 हरदत्त नगर गिरंट में रिक्त है। इसके साथ ही सदस्य क्षेत्र पंचायत का एक पद (अन्य पिछड़ा वर्ग) के लिए इकौना के वार्ड संख्या 108 मझौवा सुमाल में रिक्त है। इसके लिए संबंधित ब्लाॅक में 24 जनवरी तक नामांकन पत्र जमा किया जा सकता है। नामांकन पत्रों की जांच 25 जनवरी को होगी। नाम वापस लेने के लिए 27 जनवरी 03 बजे तक समय निर्धारित है। इसी दिन तीन बजे के बाद प्रतीक चिन्ह का आवंटन होगा। जबकि नौ फरवरी को मतदान व 10 फरवरी को मतगणना होगी। नामांकन पत्रों का बिक्री, नामांकन पत्रों के दाखिल करने, उम्मीदवारी वापस लेने, चुनाव चिन्ह आवंटन तथा मतगणना का कार्य एवं परिणाम की घोषणा संबंधित ब्लाॅक मुख्यालय पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें