फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: फरियादी को उपलब्ध कराएं पूरी सूचना

Fri, 20 Jan 2023 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में पांच दिवसीय भ्रमण पर आये राज्य सूचना आयुक्त सुभाष चंद्र सिंह की ओर से कुल 166 प्रकरणों की सुनवाई कर 146 का निस्तारण किया गया। उन्होंने बहराइच व श्रावस्ती के विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक करते हुए निर्देश दिया कि प्रार्थना-पत्रों के निस्तारण में 30 दिवस की लक्ष्मण रेखा का पालन करें। उन्होंने जन सूचना अधिकार अधिनियम 2005 के तहत की जाने वाली कार्यवाही के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इस बात का ध्यान रखा जाए कि फरियादी को पूर्ण सूचना उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जन सूचना अधिकारी अपने कार्यालय में एक पंजिका रखे, जिसमें जनसूचना आवेदन पत्रों की प्राप्ति व निस्तारण से संबंधित संपूर्ण विवरण क्रमवार व तिथिवार अंकित किया जाए। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार, कारागार अधीक्षक संजय यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राजीव सिसोदिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें