फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: म्यांमार के अनुयायियों ने की बोधि वृक्ष की पूजा

Mon, 02 Nov 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
अनुयायियों को उपदेश देते ​​​​बौद्ध ​भिक्षु।
विज्ञापन
कटरा। बुद्ध की तपोस्थली श्रावस्ती में रविवार को म्यांमार के बौद्ध अनुयायियों का दल पहुंचा। भिक्षु देवानंद की अध्यक्षता में अनुयायियों ने बोधि वृक्ष की पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्हें विपश्यना ध्यान का अभ्यास कराया गया। सभा में भिक्षु देवानंद ने बताया कि विपश्यना 2500 वर्ष पुरानी प्राचीन ध्यान विधि है, जिसे गौतम बुद्ध ने पुनः खोजा था। इसी साधना से उन्होंने बुद्धत्व प्राप्त किया था। विपश्यना का अर्थ आत्मनिरीक्षण यानी वस्तुओं को उनके वास्तविक स्वरूप में देखना है। यह विधि भूत की चिंता और भविष्य की आशंकाओं से मुक्त होकर वर्तमान में जीने तथा जीवन की सच्चाई स्वीकारने की सीख देती है। बाद में दल ने प्राचीन स्थलों का भ्रमण कर इतिहास जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें