श्रावस्ती। पुलिस कार्यालय सभागार में सोमवार को उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को साइबर अपराध की विवेचना में होने वाली समस्याओं से निपटने की जानकारी दी गई। कार्यशाला का आयोजन राष्ट्रीय विधि विज्ञान विश्वविद्यालय के एलएनजेएन नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिमिनोलॉजी एंड फोरेंसिक साइंस की ओर से किया गया। इसमें विभागाध्यक्ष डॉ. मिनाक्षी सिन्हा ने साइबर अपराधों की विवेचना में आने वाली व्यावहारिक व तकनीकी समस्याओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही अभियोजन दर को बढ़ाने के लिए तकनीकी नवाचारों के बारे में बताया। इस दौरान एएसपी मुकेश कुमार उत्तम ने कहा कि साइबर अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। नए-नए तरीकों से अपराधी अपराध को अंजाम देते हैं। ऐसे में पुलिस को भी अपडेट रहकर साइबर अपराधियों से एक कदम आगे सोचना होगा। इस दौरान संबंधित पुलिसकर्मी मौजूद रहे। (संवाद)