फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: गमजदा माहाैल में मनाया गया मुहर्रम

Sat, 27 Jun 2026 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
​भिनगा में कर्बला की ओर  ताजिया लेकर जाते लोग।
विज्ञापन
श्रावस्ती। मुहर्रम शुक्रवार को जिले में गमजदा माहौल में मनाया गया। यह इमाम हुसैन की शहादत की याद में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पूरी रात तकरीरों का दौर चला और पायकों की आवाज गूंजती रही। इस दौरान सांप्रदायिक सौहार्द की अद्भुत मिसाल देखने को मिली। बड़ी संख्या में हिंदू पुरुष व महिलाएं भी पायक बनकर शामिल हुईं। बृहस्पतिवार रात नौ बजे ताजियेदारों ने ताजिया रखा और सिन्नी बांटी। शुक्रवार दोपहर दो बजे ताजियों का जुलूस निकला, लोग मातम मनाते कर्बला पहुंचे। देर शाम ताजियों को कर्बला में दफन किया गया। कर्बला पर मेले जैसा माहौल था, बच्चे झूला झूलते व मिठाई खाते दिखे। प्रशासन हर जगह तैनात रहा, डीएम और एसपी ने सुरक्षा संभाली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें