तुलसीपुर। बरदेहरा-नानपारा मार्ग पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार बाइक सवार महिला को बचाने के चक्कर में बाइक सहित नाले में गिर गया। गंभीर रूप से घायल युवक को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती करवाया गया है। सोनवा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत धुमबोझी के मजरा भगवानपुर निवासी शेरू (24) सोमवार को बाइक से बाइक से नासिरगंज बाजार जा रहे थे। इस दौरान बरदेहरा-नानपारा मार्ग पर इमलिया गांव के पास उनकी बाइक के सामने सड़क पार कर रही महिला आ गई। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और शेरू बाइक सहित सड़क किनारे नाले में गिर गया। सूचना पर आई नासिरगंज पुलिस ने शेरू को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती करवाया है।