इकौना। बौद्ध परिपथ पर लोटस होटल के पास बृहस्पतिवार दोपहर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बहराइच जिले के कोतवाली कैसरगंज के जमालुद्दीन निवासी नीरज वर्मा (21) के रूप में हुई है। नीरज बलरामपुर जा रहे थे जब यह दुर्घटना हुई। राहगीरों ने तुरंत डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस कर्मियों ने एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। नवीन मॉडर्न थाना प्रभारी जयहरि मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों के आने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।