श्रावस्ती। मल्हीपुर क्षेत्र के ग्राम ओरीपुरवा निवासी सकटूराम (42) रविवार को बाइक से बहराइच जा रहे थे। मल्हीपुर-तिलकपुर मार्ग पर बनघुसरा मोड़ के निकट सामने से आ रहे तेज रफ्तार बोलेरो वाहन को साइड देने के लिए सड़क की पटरी पर उतर गए। पटरी पर कीचड़ भरे होने से वह बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सके और बाइक सहित सड़क पर गिर गए। इससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। आसपास मौजूद लोगों ने घायल को निजी चिकित्सक के पास पहुंचाया। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था।