श्रावस्ती। सिरसिया क्षेत्र के ग्राम भुतना निवासी इब्राहिम (42) सोमवार को साइकिल से गुलरा परसोहना की ओर जा रहे थे। भुतना-गुलरा मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक इब्राहिम की बाइक से टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने इब्राहिम को निजी वाहन से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। वहीं, बाइक चालक मौके से वाहन लेकर भाग गया।