फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बेटियों को जन्म देने वाली माताओं का हुआ सम्मान

Sat, 15 Jul 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को तहसील सभागार भिनगा में हुआ। सीएचसी भिनगा में बेटियों को जन्म देने वाली माताओं को डीएम ने सम्मानित किया। इस दौरान महिलाओं, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने कहा कि बिना भेदभाव के लड़कियों को भी पढ़ा-लिखा कर आगे बढ़ाया जाए। आज महिलाएं हर क्षेत्र में काम करके परिवार की आर्थिक बुनियाद मजबूत कर रहीं हैं। कहा, सरकार बेटियों एवं महिलाओं के उत्थान के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत तमाम कार्यक्रम चला रही है। इस मौके पर डीएम ने दस गर्भवती महिलाओं की गोदभराई भी की। यहां एएसपी प्रवीण कुमार यादव, एसडीएम भिनगा पीयूष जायसवाल, सीएमओ डाॅ. एपी सिंह, रामसमुझ, प्रांजल त्रिपाठी, जागृति सिंह व डाॅ. अनीता शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें