श्रावस्ती। सोनवा क्षेत्र के ग्राम पिपरी निवासी भुलई ने अपनी पुत्री रीता देवी (26) का विवाह 13 वर्ष पूर्व ग्राम मीरामऊ निवासी संजय से किया था। लंबे अरसे बाद रीता ने 15 दिन पहले एक बेटी को जन्म दिया। मंगलवार को घर से सामने बने तालाब में रीता की डूबकर मौत हो गई है। पति संजय ने बताया कि रीता को मिर्गी (दौरा) की बीमारी थी। मंगलवार को वह तालाब किनारे गई थी, वहीं पैर फिसलने से वह तालाब में डूब गई। जब तक उसे निकाला जाता उसकी मौत हो चुकी थी। मृतका के ससुर चिनकू की सूचना पर पहुंची गिलौला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं रीता की मौत से नवजात बच्ची के सिर से मां का साया उठ गया है।