फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: धूमधाम से मनाया मोक्ष कल्याणक महोत्सव

Tue, 24 Mar 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
दिगंबर जैन मंदिर में संभवनाथ की पूजा करते लोग
विज्ञापन
कटरा। दिगंबर जैन मंदिर में मंगलवार को भगवान संभवनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया गया। इस दौरान जैन समुदाय के लोगों ने विधि विधान से पूजा की।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान मोक्ष कल्याणक महोत्सव समिति के अध्यक्ष संजीव जैन ने बताया कि विगत वर्ष की भांति इस बार भी मोक्ष कल्याणक महोत्सव का आयोजन किया गया है। जैन धर्म के तीसरे तीर्थंकर भगवान संभवनाथ का मोक्ष कल्याणक (निर्वाण महोत्सव) चैत्र शुक्ल षष्ठी को मनाया जाता है। आज के दिन ही भगवान संभवनाथ ने सम्मेद शिखरजी से मोक्ष प्राप्त किया था। उन्होंने खड्गासन (खड़े होकर) मुद्रा में तप कर अपने कर्मों का क्षय कर मोक्ष प्राप्त किया था। इस मौके पर नवीन जैन, प्रकाश जैन, पिंटू जैन, सुनील जैन, गौरव जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें