फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: मोबाइल पाकर खिले मोबाइल स्वामियों के चेहरे

Tue, 25 Aug 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 पुलिस कार्यालय के बाहर खोई मोबाइल मिलने पर दिखाते पीड़ित
विज्ञापन
श्रावस्ती। सर्विलांस सेल ने लगभग 15 लाख 60 हजार रुपये के 60 गुमशुदा मोबाइल बरामद किए हैं। मंगलवार को इन मोबाइलों को उनके स्वामियों को वापस कर दिया गया। मोबाइल पाकर स्वामियों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। क्षेत्राधिकारी संजय सिंह ने बताया कि विभिन्न कारणों से लोगों के मोबाइल गुम हुए थे। सर्विलांस सेल ने शिकायती पत्रों के आधार पर जांच शुरू की थी। सेल प्रभारी उपनिरीक्षक शादाब आलम ने अपने टीम के साथ काम कर अत्याधुनिक तकनीकी संसाधनों के उपयोग से 60 मोबाइल बरामद किए। इस टीम में आरक्षी अभिषेक कुमार सिंह, सूरज कुमार, चरण सिंह, हिमांशु मणि त्रिपाठी और सरोज कुमार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें