भूतनाथ मंदिर के लोकार्पण के बाद पूजन करतीं एमएलसी।
श्रावस्ती। जमुनहा के भवनियापुर स्थित गौरी समय अंत्येष्टि स्थल का सौंदर्यीकरण कराकर भगवान भूतेश्वर महादेव मंदिर का भव्य निर्माण 10.85 लाख रुपये से कराया गया है। बृहस्पतिवार को एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने इसका लोकार्पण किया। एमएलसी ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की सराहना करते हुए भविष्य में ऐसे और कार्यों को कराने की प्रतिबद्धता जताई। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य हरीश जायसवाल व पुरोहित विजय मिश्र समेत काफी ग्रामीण मौजूद रहे।