फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति : दो महिलाओं को पेंशन का लाभ

Sun, 18 Oct 2026 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करती आरक्षी। 
विज्ञापन
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान 6.0 के द्वितीय चरण में रविवार को विभिन्न थानों की टीमों ने जागरूकता चौपाल लगाकर महिलाओं को योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। दो महिलाओं को पेंशन योजना का लाभ दिलाया गया। एएसपी चंद्रकेश सिंह ने बताया कि मल्हीपुर और कोतवाली भिनगा में पिंक समाधान दिवस आयोजित कर महिलाओं की समस्याएं सुनी गईं। उपनिरीक्षक अर्चना सिंह ने सिरसिया के भूतना निवासी अनीता को विधवा पेंशन दिलाई, जबकि हरपाल की वृद्धावस्था पेंशन की प्रक्रिया शुरू कराई। हरदत्तनगर गिरंट थाने की टीम ने सुजानडीह निवासी बालमा की बेटी कमरू निशा के वैवाहिक विवाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया। मल्हीपुर पुलिस ने सीमा की शिकायत का भी निस्तारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें