फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: गांव के स्कूल में सोता मिला लापता युवक

Thu, 19 Oct 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। सोनवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मननगर निवासी फिरोज (18) पुत्र फारुख शनिवार शाम को बाइक लेकर घर से निकला था। रविवार सुबह उसकी बाइक घर के बाहर मिट्टी से लथपथ खड़ी मिली थी। जबकि उसका कोई पता नहीं था।
विज्ञापन

फिरोज की मां नफीसा ने सोनवा थाने में अनहोनी की आशंका जताते हुए गांव के ही चार लोगों के विरुद्ध तहरीर दी थी। इसके बाद सोनवा पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ अपहरण सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। बुधवार देर शाम को गांव वालों ने फिरोज को गांव के ही परिषदीय विद्यालय में सोता देखा तो पुलिस को सूचना दे दी।
पुलिस को देख फिरोज भागने लगा, लेकिन पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान फिरोज ने बताया कि शनिवार को बाइक से गिर गया था। इसके डर से बाइक घर के सामने खड़ी करने के बाद बहराइच में ई-रिक्शा चला रहा था। फिरोज को बृहस्पतिवार को पुलिस ने न्यायालय के सामने पेश कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें