श्रावस्ती। भिनगा स्थित जूनियर हाईस्कूल में बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत विविध कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान प्रतिभाग करेंगे। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी प्रोटोकॉल प्रवीण यादव ने दी। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में प्रभारी मंत्री कलेक्ट्रेट में आयोजित श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर व दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।