नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक करते पुलिसकर्मी।- स्रोत: पुलिस
श्रावस्ती। पुलिस महानिदेशक यूपी-112 नीरा रावत के निर्देशन में शुक्रवार को लखनऊ से चला प्रचार वाहन श्रावस्ती पहुंचा। वाहन के साथ मौजूद कर्मियों ने जिले की डॉयल 112 टीम के साथ संयुक्त रूप से कोतवाली भिनगा क्षेत्र के दहाना तिराहा, मल्हीपुर के कस्बा बीरगंज व हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र के बदला चौराहा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को डॉयल 112 के प्रति जागरूक किया। इस बीच एलईडी वैन के माध्यम से जागरूकता संदेश भी दिखाया गया। जन-जागरूकता की बात, जन-जन के साथ थीम पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले लोगों को उपहार देकर सम्मानित भी किया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक रामनवल यादव, आरक्षी प्रिंस कुमार यादव व विजय यादव आदि मौजूद रहे।