फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
छात्राओं को सम्मानित करते बीईओ।
विज्ञापन
श्रावस्ती। सिरसिया के प्राथमिक विद्यालय चरगहिया में बुधवार को खंड शिक्षाधिकारी अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में हाईस्कूल की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में छात्रा खुशबू व छात्र अंकित शामिल रहे। खुशबू ने हाईस्कूल परीक्षा में 88 प्रतिशत व अंकित को 78 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय का मान बढ़ाया है। बीईओ अखिलेश कुमार ने दोनों विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास से विद्यार्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान संकुल शिक्षक विनीत द्विवेदी, प्रभारी शिक्षक संजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें