श्रावस्ती। हरिहरपुररानी विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय हरिहरपुररानी प्रथम में शनिवार को प्रधानाध्यापक अनिल कुमार के नेतृत्व में अभिभावक–शिक्षक बैठक व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कक्षा एक से पांच तक के मेधावी छात्रों को विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में मौजूद विज्ञान फाउंडेशन के अरुण कुमार शर्मा ने 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए स्वरोजगार व कौशल विकास के अवसरों पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही बालश्रम से होने वाली सामाजिक क्षति व बाल विवाह के समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों पर विशेष बल देते हुए अभिभावकों से इन कुरीतियों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।