फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बारिश से लुढ़का पारा, उमस गायब

विज्ञापन
भिनगा कस्बे में बुधवार की रात बारिश के दौरान गुजरते वाहन। - फोटो : भिनगा कस्बे में बुधवार की रात बारिश के दौरान गुजरते वाहन।
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई क्षेत्र में मौसम की उठापटक जारी है। बुधवार को दिन भर 42 डिग्री की तपिश रही। रात में अचानक बारिश हुई, जिससे लोगों को उसम भरी गर्मी से राहत मिली। बुधवार को शाम को धूल भरी आंधी आई, जिससे मौसम का मिजाज बदला। रात में घने बादलों ने दस्तक दी और तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश का सिलसिला देर रात दो बजे तक जारी रहा। इस बारिश व तेज हवा के चलते तराई का अधिकतम तापमान छह डिग्री गिरकर 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान दो डिग्री गिरकर 27 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। बृहस्पतिवार सुबह भी आसमान बादलों से घिरा रहा और ठंडी हवा चली। दिन भर धूप न निकलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें