श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की ओर से सोमवार कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मियों ने उपजिलाधिकारी पीके राय को सात सूत्री ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कर्मियों ने पंचायती राज विभाग के अधीन कार्यरत ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की विभागीय सेवा नियमावली बनाने की मांग की। कहा, सफाई कर्मियों की पदोन्नति के साथ उन्हें 1800 के स्थान पर 1900 ग्रेड पे दिया जाए। इस दौरान कई अन्य मांगे भी जल्द पूरी कराने को कहा। प्रदर्शनकारियों में राज्य कर्मचारी परिषद अध्यक्ष अवधेश कुमार यादव, उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष प्रहलाद गौतम सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
महिलाओं को दी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला बीट प्रणाली को सक्रिय बनाने के लिए मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत महिला बीट पुलिस अधिकारी, नारी सुरक्षा दल व शक्ति मोबाइल टीम द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कानून व नियमों की जानकारी दे रही हैं। साथ ही सेल्फ डिफेंस व हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी जा रही है। मंगलवार को टीम में शामिल महिला आरक्षियों ने गुटुहुरु, तुरहनी बलराम में चौपाल लगा कर महिलाओं को विभिन्न जानकारियां दीं।