श्रावस्ती। राज्यस्तरीय निगरानी समिति के सदस्य संजय कुमार गौतम बुधवार को श्रावस्ती पहुंचेंगे। वह दोपहर 12 बजे सर्किट हाउस में अधिकारियों संग बैठक करेंगे। इसमें हाथ से मैला साफ करने की कुप्रथा से मुक्त स्वच्छकारों के पुनर्वासन तथा सीवर व सेपटिक टैंक में होने वाली मौतों के प्रति चलाए जा रहे कार्यक्रमों का जायजा लेंगे। दोपहर एक बजे वह सफाई कर्मचारियों से मिलेंगे और निकायों का भ्रमण करेंगे।