फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: ऑपरेशन कन्विक्शन के क्रियान्वयन की बैठक आयोजित

Fri, 17 Apr 2026 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। पुलिस कार्यालय सभागार में बृहस्पतिवार को ऑपरेशन कन्विक्शन के क्रियान्वयन की विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम ने कहा कि ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत प्रत्येक थाने में पैरवी अधिकारी नियुक्त किया जाए। इससे मुकदमों के त्वरित व प्रभावी संचालन में मदद मिलेगी। न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने वाले साक्ष्यों व गवाहों का समुचित प्रबंधन किया जाए तथा उन्हें बिना किसी विलंब के न्यायालय में प्रस्तुत किया जाए। थानास्तर पर नियुक्त पैरवी अधिकारियों के कार्यों की नियमित समीक्षा की जाए, जिससे मामलों के वास्तिविक स्थिति की जानकारी होती रहे। उन्होंने कहा कि न्यायालय से प्राप्त कुर्की वारंट, गिरफ्तारी वारंट, वसूली वारंट को उसी दिन दर्ज करें। इस मौके पर सीओ कार्यालय सतीश कुमार शर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें