गिरंट बाजार। सोनवा क्षेत्र में बदला मार्ग स्थित बरदेहरा मोड़ के पास बुधवार को दवा से लदी पिकअप सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। हादसे के समय चालक वाहन में मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। बाराबंकी जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के करन गांव निवासी चालक हौसला सिंह ने बताया कि वह लखनऊ से दवा लेकर बहराइच के नानपारा गए थे। दवा देने के बाद वह उतरौला जा रहे थे। बरदेहरा मोड़ पर वाहन रोककर चाय पीने के दौरान हैंडब्रेक लगाने के बावजूद अज्ञात कारणों से पिकअप पीछे गड्ढे में चली गई। हौसला के अनुसार, किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।