फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सीएमओ के निरीक्षण में चिकित्साधिकारी गैरहाजिर

Thu, 10 Sep 2026 10:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
सीएचसी मल्हीपुर में निरीक्षण के दौरान जानकारी लेते सीएमओ।
विज्ञापन
श्रावस्ती। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार सिंह ने बुधवार शाम संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा और सीएचसी लक्ष्मणपुर का औचक निरीक्षण किया। लक्ष्मणपुर में चिकित्साधिकारी डॉ. खुर्शीद अहमद बिना सूचना अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक को स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। जिला अस्पताल में स्टाफ नर्स नीतू बंसल के स्थान पर प्रशिक्षु नर्स प्रीति मिश्रा ड्यूटी करती मिलीं। दोहरे रोस्टर के कारण भ्रम की स्थिति बताई गई। फटकार के बाद नीतू बंसल पहुंचीं। एनआरसी में सभी चिकित्सक उपस्थित मिले। सीएमओ ने शत-प्रतिशत टीकाकरण और मातृ-शिशु सुरक्षा को प्राथमिकता देने को कहा। सीएचसी में 130 मरीजों का ओपीडी पंजीकरण हुआ और निशुल्क दवाएं वितरित मिलीं। भुजंगा में एएनएम व आशा कार्यरत मिलीं, जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनुपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें