फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: गायत्री शक्तिपीठ में सामूहिक हवन

Sat, 17 Oct 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा के खलवा बाजार स्थित गायत्री शक्तिपीठ में शनिवार को सामूहिक हवन का आयोजन किया गया। जिला समन्वयक दधिबल सिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने गायत्री मंत्र का उच्चारण कर हवन में आहुतियां दीं। इस दौरान दधिबल सिंह ने कहा कि सभी लोगों को हवन को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। इससे वातावरण की अशुद्धियों को दूर करने में मदद मिलती है और व्यक्ति आध्यात्म की ओर अग्रसर होता है। आध्यात्म से जुड़ने पर मन में सकारात्मक विचार विकसित होते हैं। इस मौके पर सालिकराम वर्मा, मंगलेश्वर, कामिनी, नीलम और बृजेश सोनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें