फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: आर्य समाज मंदिर में सामूहिक हवन

Sun, 11 Oct 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
आर्य मंदिर सामूहिक हवन करते लोग।
विज्ञापन
कटरा। आर्य समाज मंदिर में रविवार को सर्वजीत कैराती की अध्यक्षता में सामूहिक हवन-पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने हवन के महत्व और उससे होने वाले लाभों की जानकारी दी। सर्वजीत कैराती ने कहा कि हवन आस्था और भक्ति का प्रतीक है। हवन का विचार मन में आते ही आत्मा ईश्वर के प्रति समर्पित हो जाती है। इसके माध्यम से भक्त अपने आराध्य के प्रति भाव प्रकट करता है। इससे मानसिक आनंद की अनुभूति होती है और मन विकारमुक्त होता है। उन्होंने कहा कि हवन में डाली जाने वाली सामग्री अग्नि के माध्यम से सर्वत्र व्याप्त हो जाती है। कार्यक्रम में तरुण कुमार पांडेय, वीरसेन चौधरी और सोनू जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें