फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। ग्राम पटपरगंज के मजरा मुलायमपुर में बुधवार रात एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन

बहराइच जिले के थाना मोतीपुर अंतर्गत ग्राम मौजी पुरवा निवासी जाहिद ने दो वर्ष पूर्व अपनी पुत्री तरन्नुम बेगम (24) का निकाह मल्हीपुर थाना क्षेत्र के मुलायम पुरवा निवासी आजम बेग से किया था। जिसके तीन माह की एक बच्ची भी है। बु़धवार रात परिजनों ने तरन्नुम को उसी के कमरे में फांसी के फंदे से लटकता देखा। आननफानन परिजनों ने तरन्नुम को फंदे से उतारा। हालत गंभीर देख उसे पास के ही एक निजी चिकित्सालय ले गए। जहां पहुंचते ही तरन्नुम की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने इसकी सूचना मल्हीपुर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया।
मृतका के पिता जाहिद ने मल्हीपुर पुलिस को पति आजम, सास व ननद पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। वहीं आजम के परिजनों का कहना था कि मुहर्रम के मेले को लेकर पति-पत्नी में कुछ विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर तरन्नुम ने फांसी लगा ली थी। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर हर्षवर्धन सिंह ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें