फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Fri, 25 Aug 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। मोतीपुर गांव निवासी एक विवाहिता की गुरुवार देर शाम संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची नासिरगंज चौकी पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर मामला दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्राम मोतीपुर निवासी कैलाश पुत्र श्यामलाल मुंबई में रहकर मजदूरी करता है। घर पर कैलाश की पत्नी अनीता उर्फ खुशी (31) अपने सास-ससुर से अलग मकान में रहती थी। गुरुवार देर शाम अनीता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि अनीता की मां सतरही निवासी जगदेई ने तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री ने फांसी लगा कर जान दे दी है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद तय होगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें