फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Thu, 08 Jun 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। सिटकहना गांव निवासी एक महिला की बुधवार संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए अपनी पुत्री की पीट कर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


साउथ बेस्ट नई दिल्ली के आरजेडवी 42 सेक्टर डी भगवती बिहार उत्तम नगर निवासी नियामुद्दीन ने अपनी पुत्री शहनाज (28) का निकाह आठ वर्ष पूर्व हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के सिटकहना निवासी हारून अहमद पुत्र सलीम अहमद के साथ किया था। बुधवार को शहनाज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसकी सूचना फोन से मृतका के पिता को दी गयी। मौके पर पहुंचे पिता ने पुत्री के कान से खून निकलने के साथ शरीर पर चोट के निशान होने का आरोप लगाया है।
उन्होंने हरदत्त नगर गिरंट पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मृतका के पति हारून, सास शहनाज व थाना क्षेत्र के ही बदला चैराहा निवासी भुन्नू खां पुत्र खलील के पर दहेज के लिए पुत्री की पीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही पुलिस मृतका के पिता की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें