फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: दहेज की मांग पर विवाहिता की पिटाई, एफआईआर दर्ज

Sun, 13 Sep 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर। बरदेहरा निवासी आसमा ने 10 सितंबर को सोनवा पुलिस को शिकायत पत्र देकर ससुराल वालों पर पिटाई व दहेज मांगने का आरोप लगाया। आसमा का निकाह छह माह पहले बहराइच के दरगाह शरीफ निवासी नियाज से हुआ था। विवाह के बाद से ससुराल पक्ष उससे बाइक और एक लाख रुपये दहेज मांग रहा था, जिसके लिए उसे प्रताड़ित किया गया। 9 सितंबर रात करीब 10 बजे ससुराल वालों ने दहेज की मांग पर उसकी पिटाई कर जान से मारने का प्रयास किया। आसमा के चीखने पर लोग पहुंचे, आरोपियों ने गाली-गलौज कर घर से निकाला। 11 सितंबर को पुलिस ने पति नियाज सहित इमरान, सन्नो, सिफा, बिट्टो, अरमान, निसार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व क्रूरता की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कद दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें