फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: भाई ने गर्भवती पत्नी सहित दंपती को पीटा

Sat, 26 Sep 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना। तिवारीपुरवा गांव के इन्द्र बहादुर ने थाने में तहरीर देकर पैतृक संपत्ति विवाद में अपने भाई सूबेदार, उसकी पत्नी मंजू और बेटे अखिलेश मणि त्रिपाठी पर पिटाई का आरोप लगाया है। इन्द्र बहादुर ने बताया कि 23 सितंबर रात करीब नौ बजे सूबेदार, मंजू और अखिलेश मणि त्रिपाठी उर्फ बड़कऊ उनके घर आए। उन्होंने गाली-गलौज की और लात-घूसों व लाठी-डंडों से पीटा। इन्द्र बहादुर की चार माह की गर्भवती पत्नी सुमन देवी बचाने आईं तो उनके पेट पर लात मारी गई। ग्रामीणों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। सीओ इकौना आलोक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें