फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: चोरी की बैटरी के साथ आरोपी गिरफ्तार

Wed, 22 Apr 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। इकौना क्षेत्र के केवटनपुरवा निवासी नाथूराम को पुलिस ने रविवार रात गश्त के दाैरान चोरी की बैटरी के साथ गिरफ्तार किया। सीओ इकौना आलोक कुमार सिंह ने बताया कि गिलौला थाना क्षेत्र के कोड़री दीगर निवासी सदानंद के घर के बाहर खड़े दो ई रिक्शे से 19 अप्रैल को बैटरी चोरी हो गई थी। सदानंद की सूचना पर गिलौला पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। इस दौरान गिलौला थाना प्रभारी आशीष कुमार को चोरी के आरोपी की कंजनी मोड़ के पास मौजूद होने की गुप्त सूचना मिली। इस पर थाना प्रभारी ने टीम के साथ दबिश देकर मौके से नाथूराम को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें