श्रावस्ती। भिनगा के खलवा बाजार स्थित गायत्री शक्ति पीठ में रविवार को सामूहिक हवन-पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला समन्वयक दधिबल सिंह ने बताया कि गायत्री मंदिर में नित सामूहिक हवन किया जाता है। इसका विशेष कारण है। इसे लोगों में हवन करने के प्रति जागरूकता बढ़ती है तथा आसपास का वातावरण भी स्वच्छ व सुगंधित रहता है। हम सभी को हवन व पूजन अपनी आदत में डालना चाहिए। इससे हमारे मन में होने वाले भटकाव को नियंत्रित किया जा सकता है। इस मौके पर शीतला प्रसाद, बलभद्र, रामजी सहित अन्य मौजूद रहे।